20/10/2020 एक सीख
उस बच्ची को देखकर मन में सवालों की श्रंखला बढ़ती ही जा रही थी अंततः मन नहीं माना और उसे मेरे सवालों ने घेर ही लिया। मेरे मन की शंका गलत ना थी क्योंकि इतने समय अकेली छोटी लड़की का अकेले सफर करना कई प्रश्नों को जन्म दे रहा था। ऊपर से कुछ पूछने पर उसका झिझकना और संदेह को गहरा करने लगा। आस पास बैठी महिलाये भी उसे ऐसे देख कर घुसुर पुसुर कर रही थी जैसे वो जान गयी थी कि मामला क्या है? बार बार सबका उसकी तरफ देखना उसे असहज कर रहा था वह और भयभीत होने लगी थी। मैंने उसकी असहजता को समझते हुए उसे अपने पास बैठाया और प्यार से सवालों कि धीमी बरसात शुरू कर दी। उसने बताया कि वह अपने घर से भाग कर आयी थी और जिस लडके के साथ आयी थी वही उसे ट्रेन में बैठाकर गया है। उसने बताया कि उसके पास पैसे नहीं है और उसे अब अपने मम्मी पापा के पास जाना है जो दिल्ली में रहते हैं। बात सिर्फ इतनी ही नहीं थी अभी भी उसने पूरा सच नहीं बताया था, वो अभी भी बहुत कुछ छुपा रही थी। मेरे बार बार कोशिश करने पर भी मुझे सही जानकारी नहीं मिल पा रही हैं। उसके माँ, पापा का नाम, वह किस कक्षा में पड़ती हैं? उसके स्कूल ...