20/10/2020 एक सीख

 उस बच्ची को देखकर मन में सवालों की श्रंखला बढ़ती ही जा रही थी अंततः मन नहीं माना और उसे मेरे सवालों ने घेर ही लिया। मेरे मन की शंका गलत ना थी क्योंकि इतने समय अकेली छोटी लड़की का अकेले सफर करना कई प्रश्नों को जन्म दे रहा था। ऊपर से कुछ पूछने पर उसका झिझकना और संदेह को गहरा करने लगा। आस पास बैठी महिलाये भी उसे ऐसे देख कर घुसुर पुसुर कर रही थी जैसे वो जान गयी थी कि  मामला क्या है?  बार बार सबका उसकी तरफ देखना उसे असहज कर रहा था वह और भयभीत होने लगी थी। मैंने उसकी असहजता को समझते हुए उसे अपने पास बैठाया और प्यार से सवालों कि धीमी बरसात शुरू कर दी। उसने बताया कि वह अपने घर से भाग कर आयी थी और जिस लडके के साथ आयी थी वही उसे ट्रेन में बैठाकर गया है। उसने बताया कि उसके पास पैसे नहीं है और उसे अब अपने मम्मी पापा के पास जाना है जो दिल्ली में रहते हैं। बात सिर्फ इतनी ही नहीं थी अभी भी उसने पूरा  सच नहीं बताया था, वो अभी भी बहुत कुछ छुपा रही थी। मेरे बार बार कोशिश करने पर भी मुझे सही जानकारी नहीं मिल पा रही हैं। उसके माँ, पापा का नाम, वह किस कक्षा में पड़ती हैं?  उसके स्कूल का नाम, फ़ोन नंबर आदि। वह यह सब नहीं बता रही थी। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं कैसे इस लड़की की मदद करूँ। तभी मुझे मेरे पापा के एक दोस्त जो आगरा में  रेलवे पुलिस में काम करते थे उनका ख्याल आया कि उनसे बात कि जाये ताकि मैं इस लड़की कि जिंदगी को बचा सकूँ।.......










The series of questions seemed to be picking up at the sight of the child, eventually the mind refused and it was hemmed in by my questions. My doubt was not correct, as the time passed by a young girl alone was to raise many questions. As he inquired from above, his hesitation and doubts began to deepen. The women sitting around saw him walking around as if she knew what the matter was. It made her uncomfortable to look at her again and again and she was becoming even more afraid. I made him sit by her and love started to ask questions softly. She  told me that she had run away from her house and that the boy who had come along had made her sit on the train. She told she don't have money and she have to go now to her mummy papa who lives in Delhi. It wasn't just that she didn't tell her the whole truth, she was still hiding a lot. Even when I try again and again, I cannot find the right information. Her mother, father 's name, what class does she take? The name of his school, phone number, etc. She was not telling all this. I couldn 't figure out how I could help this girl. That 's why I thought that one of my father' s friends working in the railway police at agra might be able to speak to them so that I could save the girl 's life.


Comments